Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, January 10, 2024

झूठ कितना भी

झूठ कितना भी आँख दिखलाए
सच कभी खुदकुशी नहीं करता

      -ओम प्रकाश 'नूर'

Thursday, December 28, 2023

झूटे सिक्कों में भी

झूटे सिक्कों में भी उठा देते हैं ये अक्सर सच्चा माल,
शक्लें देख के सौदे करना, काम है इन बंजारों का।

-इब्न-ए-इंशा

Monday, December 25, 2023

झूठ के सिर पर

झूठ के सिर पर मुकुट है विक्रमी
'भक़्त' सच्चा आदमी संकट में है

        -गंगाभक़्त सिंह 'भक़्त'


[गंगाभक़्त सिंह भक़्त, 1924-  , फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, उ. प्र.]

झूठों की अब

झूठों की अब कद्र हो रही दुनिया में, 
सच कहने वालों को ही धमकाते लोग। 
         
            -राहुल रेड 

Sunday, December 24, 2023

झूठ की जैकार

झूठ की जैकार यूँ ही बोलिये, 
नुक्स भी आ जायेगा किरदार में। 

-संजीव गौतम

झूठ ने पर कतर

झूठ ने पर कतर दिये सच के, 
हौसलों में उड़ान है फिर भी। 

        -संजीव गौतम

Thursday, December 07, 2023

झूठ के ऊँचे मकां को

झूठ के ऊँचे मकां को एक झोंका है बहुत 
झोंपड़ी सच की, गिरा सकती, क़यामत भी नहीं 
                         -मधुवेश