Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, July 31, 2024

फ़रिश्ते से बढ़ कर है

फ़रिश्ते से बढ़ कर है इंसान बनना 
मगर इस में लगती है मेहनत ज़ियादा 

            -अल्ताफ़ हुसैन हाली

Thursday, February 15, 2024

फूल किलते

फूल खिलते रहेंगे दुनिया में
रोज़ निकलेगी बात फूलों की

            -मख़दूम मुहिउद्दीन

Wednesday, January 24, 2024

फिर हाथ मिलायेंगे

फिर हाथ मिलायेंगे तो शर्मिन्दगी होगी
ये सोच के रिश्तों की इबादत नहीं छोड़ी

        -जावेद अकरम फारूक़ी



 [ जावेद अकरम फारूक़ी, 01-06-1960, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, उ.प्र.]

Sunday, December 31, 2023

फ़ुर्सत-ए-कार

फ़ुर्सत-ए-कार फ़क़त चार घड़ी है यारो
ये न सोचो की अभी उम्र पड़ी है यारो 
-जाँ निसार अख़्तर

Friday, December 29, 2023

फ़ेहरिस्त में तो

फ़ेहरिस्त में तो नाम बहुत दर्ज हैं मगर, 
जो गर्दिशों में साथ रहे वो नदीम है। 

               -पवन कुमार

Thursday, December 28, 2023

फिर सड़क पर

फिर सड़क पर बन रहे हैं कितने शीशे के मकाँ,
देखिए फिर झोंपड़ों से कब कोई पत्थर चले।

-बदनाम नज़र