Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Saturday, June 22, 2024

भूलना चाहा

भूलना चाहा कभी उस को अगर
और भी वो याद आया देर तक
    
                -नवाज़ देवबंदी

Sunday, January 21, 2024

भाँप ही लेंगे इशारा

भाँप ही लेंगे इशारा सर-ए-महफ़िल जो किया 
ताड़ने वाले क़यामत की नज़र रखते हैं 

-लाला माधव राम जौहर

Friday, January 05, 2024

भूख पीड़ा बेवसी

भूख पीड़ा बेवसी बेरोजगारी मुफलिसी
मेरी पीढ़ी को विरासत में ये कैस घर मिलें 

           -डॉ. सन्तोष पाण्डेय

Friday, December 29, 2023

भीतर से ख़ालिस

भीतर से ख़ालिस जज़्बाती और ऊपर से ठेठ-पिता,
अलग, अनूठा, अनबूझा-सा इक तेवर थे बाबू जी।

-आलोक श्रीवास्तव

Sunday, December 24, 2023

भले ही बाँट लें

भले ही बाँट लें माँ-बाप को बच्चे बुढ़ापे में,
मगर माँ बाप अपने प्यार को आधा नहीं करते। 

          -संजीव गौतम

Thursday, December 21, 2023

भूख जब जब

भूख जब जब जवान होती है,
ज़िन्दगी इम्तिहान होती है।

      -उर्मिलेश