Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, February 14, 2024

ऐ दिल की ख़लिश

ऐ दिल की ख़लिश चल यूँ ही सही चलता तो हूँ उन की महफ़िल में
उस वक़्त मुझे चौंका देना जब रंग पे महफ़िल आ जाए

                        -बहज़ाद लखनवी

ऐ ख़ाक-नशीनो

ऐ ख़ाक-नशीनो उठ बैठो वो वक़्त क़रीब आ पहुँचा है
जब तख़्त गिराए जाएँगे जब ताज उछाले जाएँगे
        
                        -फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

Wednesday, January 24, 2024

एक से दुःख-सुख

एक से दुःख-सुख, एक सी पूजा, एक दुआ
प्यार का सच्चा मज़हब अच्छा लगता है

                        -जावेद अकरम फारूक़ी

Monday, January 22, 2024

ऐसे डरे हुए हैं

ऐसे डरे हुए हैं ज़माने की चाल से
घर में भी पाँव रखते हैं हम तो सँभाल कर

                    -आदिल मंसूरी

Monday, January 15, 2024

एक मंज़िल और

एक मंज़िल और हर मंज़िल के बाद आई नज़र
रफ़्ता रफ़्ता हो गया काफूर जीने का मज़ा
      
               -ओम प्रकाश नदीम

एक झूठे सच

एक झूठे सच की खातिर कितने सच झुठला दिए
आपकी दानाईयों ने मेरा दिल दहला दिया

    -संजय ग्रोवर

Thursday, January 11, 2024

एक टुकड़ा सच

एक टुकड़ा सच का जाने सोच में कब आ गया
उम्र भर मैं जिंदगी को बेमज़ा लिखता रहा

      -अश्वघोष

Friday, December 29, 2023

ऐसी-वैसी बातों से तो

ऐसी-वैसी बातों से तो अच्छा है खामोश रहो,
या फिर ऐसी बात करो जो खामोशी से अच्छी हो।

                 -नवाज़ देवबंदी

Thursday, December 28, 2023

एक मुद्दत से

एक मुद्दत से तेरी याद भी आयी न हमें,
और हम भूल गये हों तुझे ऐसा भी नहीं।

-फ़िराक़ गोरखपुरी  

Sunday, December 10, 2023

ऐ बरहमन हमारा

 बरहमन हमारा तेरा है एक आलम
हम ख़्वाब देखते हैं तू देखता है सपना

               -अकबर इलाहाबादी

Saturday, December 09, 2023

एक भगीरथ चाहे तो

एक भगीरथ चाहे तो फिर गंगा जी को भी,

स्वर्ग छोड़कर इस धरती पर बहना पड़ता है।


             -कमलेश द्विवेदी

ऐ अँधेरो ! देख लेंगे

ऐ अँधेरो ! देख लेंगे हम, तुम्हें भी कल सुबह, 
सूर्य को अपने सफर से लौट कर आने तो दो।

                           -हरेराम समीप

Thursday, December 07, 2023

एक चिंगारी कहीं से

एक चिंगारी कहीं से ढूँढ लाओ दोस्तो
इस दिये में तेल से भीगी हुई बाती तो है

                -दुष्यंत कुमार