Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Thursday, January 11, 2024

शोले नफ़रत के

शोले नफ़रत के, ये बँटवारे, ये सहमी बस्ती
सब सियासत के इशारों का पता देते हैं

                    -लक्ष्मीशंकर वाजपेयी

Sunday, January 07, 2024

शंकर की तरह

शंकर की तरह सख्त जो किरदार हो गए
उनके लिए तो नाग भी सिंगार हो गए

          -अरुण साहिबाबादी

Thursday, December 28, 2023

शोर यूँही न

शोर यूँही न परिंदों ने मचाया होगा,
कोई जंगल की तरफ़ शहर से आया होगा।

-कैफ़ी आज़मी

Saturday, December 23, 2023

शोहरत की बुलन्दी भी

शोहरत की बुलन्दी भी, पल भर का तमाशा है
जिस डाल पे बैठे हो, वो टूट भी सकती है।

               -बशीर बद्र

शाम को जिस वक़्त

शाम को जिस वक़्त, ख़ाली हाथ, घर जाता हूँ मैं,
मुस्कुरा देते हैं बच्चे, और मर जाता हूँ मैं।

               -राजेश रेड्डी

Tuesday, December 12, 2023

शिकवा किया जो

शिकवा किया जो हम ने गाली का आज उस से,
शिकवे के साथ उस ने इक और भी सुनाई।

                      -ज़ौक़

Saturday, December 09, 2023

शहर मोबाइलों से

शहर, मोबाइलों से रोज़ अपने गाँव जाता है,

वो सबको फोन करता है, बताओ लोग कैसे हैं?


                     -प्रताप सोमवंशी