Showing posts with label -अशोक रावत. Show all posts
Showing posts with label -अशोक रावत. Show all posts

Tuesday, January 16, 2024

सत्ता के शिखरों

सत्ता के शिखरों पर भी पेशेवर अपराधी
विधि-विधान इनके पाँवों की धूल हो गए हैं

            -अशोक रावत

न जाने ढूँढ़ता

न जाने ढूँढ़ता रहता है क्या अक्सर किताबों में
मेरा दस साल का बच्चा शरारत क्यों नहीं करता

                    -अशोक रावत

मुझको जग का

मुझको जग का कच्चा चिट्ठा भी लिखना है, मैं कैसे
ख़ूद को धोखा दूँ, मज़हब की धुन में पागल हो जाऊँ

                    -अशोक रावत

पहले भाप बनूँ

पहले भाप बनूँ उड़ जाऊँ, बूँद बनूँ फिर पानी की
फिर गंगाजी में मिल जाऊँ और गंगाजल हो जाऊँ

                   -अशोक रावत

Monday, January 15, 2024

क्या राजा

क्या राजा, क्या दरबारी, क्या नौकर-चाकर, सब
राजकोष को खाने में मशगूल हो गए हैं

                 -अशोक रावत

Wednesday, January 10, 2024

पहले भी देखा

पहले भी देखा सत्ता के मद में लोगों को
पर इतना निर्लज्ज और मदहोश नहीं देखा

          -अशोक रावत 

Saturday, January 06, 2024

क़लम का साथ

क़लम का साथ हमको मिल गया तो बच गए वरना
हमेशा पत्थरों से आइनों को तोलते रहते 

-अशोक रावत

Thursday, January 04, 2024

मैं लानत भेजता हूँ

मैं लानत भेजता हूँ मुल्क की ऐसी तरक्की पर,
किसानों का मुकद्दर हो जहाँ मजदूर हो जाना!

        -अशोक रावत

लाख कोशिशों के

लाख कोशिशों के बावजूद अंधकार,
रोशनी के वंश को मिटा नहीं सके

          -अशोक रावत

Monday, December 25, 2023

सत्य को व्यवहार में

सत्य को व्यवहार में हमने अगर अपना लिया, 
हो, न हो, कुछ और, पर हम साहसी हो जाएंगे। 

-अशोक रावत

बन्द कर लेंगे

बन्द कर लेंगे अगर हम सोच का हर एक द्वार,
अपने घर में ही किसी दिन अजनबी हो जाएंगे। 

-अशोक रावत

जंगल से बाहर आते

जंगल से बाहर आते ही फिर जंगल में होता हूँ, 
छोटे से इस एक सफ़र में कितने जंगल आएँगे। 

-अशोक रावत

हार न माने मन

हार न माने मन तो कोई हार नहीं होती,
हिम्मत से ऊँची कोई दीवार नहीं होती।
 
-अशोक रावत

थोड़ी मस्ती थोड़ा सा

थोड़ी मस्ती थोड़ा सा ईमान बचा पाया हूँ, 
ये क्या कम है मैं अपनी पहचान बचा पाया हूँ। 

-अशोक रावत

इस दुनिया में अच्छे

इस दुनिया में अच्छे लोगों का ही बहुमत है,
ऐसा अगर न होता, ये संसार नहीं होता। 

         -अशोक रावत